Rajasthan Weather Update: हवाओं ने फिर बदल दिया मौसम, राहगीरों की आंखों में धूल, अब आ गया मौसम का अलर्ट
राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के कोटा में मंगलवार को 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलीं। जिससे वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को हल्की सर्दी का अहसास कराया, जिससे दिन में भी अधिक गर्मी महसूस नहीं हुई।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में होली से पहले एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान में पारा एक बार फिर से घट रहा है। जिसकी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। बदलते मौसम से कई जिलों में लोगों की परेशानी बढ़ी है। तापमान घटने के साथ ही हवाओं के सितम भी जारी है। कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल और किन जिलों के लोगों को रखनी है सावधानी, जानिए इस पोस्ट में...
फिर से बदलेगा राजस्थान का मौसम
देश के सबसे बड़े सूबे राजस्थान में तेज उत्तरी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। बीते 24 घंटों में सीकर (Rajasthan Weather Update) के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर और पाली में ये 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। साथ ही 6 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि 7-8 मार्च से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है।
हवाओं ने किया परेशान, धूल से बढ़ाया प्रदुषण
राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के कोटा में मंगलवार को 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलीं। जिससे वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सुबह और शाम ठंडक बढ़ गई। जबकि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर चली ठंडी हवाओं ने लोगों को हल्की सर्दी का अहसास कराया, जिससे दिन में भी अधिक गर्मी महसूस नहीं हुई। इन हवाओं की वजह से धूल भी छाई रही। जिससे रास्तों पर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जारी रहेगी हवाओं का सितम
मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवाओं का सितम अभी जारी रहने वाला है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले 24 घंटे तर राजस्थान (Rajasthan Weather Update) के कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने वाली है। जिससे तापमान में भी बदलाव होगा। हवाओं की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। लेकिन आगामी 7-8 मार्च से तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे मौसम गर्म होने की उम्मीद जताई गई है।