Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम का बदला मिजाज, बारिश के बाद फिर से कई हिस्सों का पारा आया नीचे
राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तो वहीं ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में फिर से सर्दी का असर दिखने लगा है।

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदल गया है और पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने के कारण प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ गई है। तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है और ठंड ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश में फिर से बढ़ रही ठंड के कारण लोग परेशान है, लेकिन इस ठंड को ज्यादा झेलने की जरूरत नहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में ठंड से बचने की उम्मीद जताई है और प्रदेश को राहत मिल सकती है।
शनिवार को मौसम रहेगा शुष्क
राजस्थान में बीते 24 घंटे में मौसम मौसम शुष्क और ठंडा रहा है। बारिश होने के कारण मौसम ने करवट कर ली है और इस वजह से मौसम में ठंड महसूस हो रही है। सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। तो वहीं बाड़मेर में 29.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा है।
अन्य जिलों का तापमान
इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो फतेहपुर के बाद करौली में सबसे कम तापमान 4.3 डिग्री, दौसा में 4.6 डिग्री, प्रदेश के फेवरेट पर्यटन स्थल माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री और लूणकरणसर में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा सीकर का तापमान 6 डिग्री, डबोक में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.7 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, नागौर में 7.1 डिग्री, वनस्थली में 7.3 डिग्री और जयपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने वाला है। फिलहाल अभी कई हिस्सों का तापमान सामान्य है और शेखावाटी क्षेत्र में सबसे कम तापमान 2 से 4 डिग्री के आसपास रहा है। तो वहीं आगामी 48 घंटो में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।