Jaipur: गणतंत्र दिवस पर BJP मुख्यालय पहुंचीं वसुंधरा राजे, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज. क्या है मायनें ? जानें
जयपुर में गणतंत्र दिवस पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया, जहाँ वसुंधरा राजे ने दिया सियासी संदेश। यहां जानें पूरी खबर ।

गणतंत्र दिवस के मौके पर जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर संग पूर्व मंत्री वसुंधरा राजे भी नजर आईं। उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सियासी संदेश भी दिया। कहा- देश के लोगों, प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की सुभकामनाएं। संविधान की बात तो हमें याद है,ये देश हमे प्यार और भाईचारा सिखाता है। बस इसी पर हमें कायम रहना है।
"प्यार के रिश्तों में बढ़ेगी घनिष्ठा"
पूर्व मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुकी, उन्होंने मीडिय से बातचीत करते हुए कहा, संविधान के लिखी ज्यादातर बातें लोग जानते हैं। हम लोग के बीच जो प्यार के रिश्ते घनिष्ठ होते जाएं। किसी भी हालात में ये न टूटें। राजस्थान की तरक्की की हम सब की एकता में है। इसलिए एक-दूसरे से कंधे से कंधा मिलाए। हमेशा साथ रहे और राजस्थान को आगे कैसे ले जायें इस पर विचार करें।
वसुंधरा राजे का सियासी संदेश !
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वसुंधरा राजे का शामिल होना कई सियासी संदेश भी दे रहा है। गौरतलब है, राजे का मंत्रिमंडल विस्तार में प्रभाव देखने को मिल सकता है। वह दिल्ली में आलाकमान से कई बार मुलाकात कर चुकी हैं। हाल में उनकी सीएम भजनलाल शर्मा से भी मुलाकात हुई थी। वह लगातार संगठन के कार्यक्रमों में भी नजर आ रही हैं। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही हैं, आलाकमान से राजे की तल्खी कम हो गई हैं और आने वाले कैबिनेट विस्तार में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। खैर, कैबिनेट में वुसंधरा खेमे के नेताओं को जगह मिलती है या नहीं। ये तो देखने वाली बात होगी।