Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

राजस्थान पुलिस ने किया होली को बहिष्कार, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

पूरे देश की तरह ही राजस्थान में शुक्रवार को होली का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया गया। लेकिन राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक सभी ने होली का बहिष्कार करते हुए होली नहीं मनाने का फैसला किया है। 

राजस्थान पुलिस ने किया होली को बहिष्कार, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

होली की धूम पूरे देश में देखने को मिली, लेकिन राजस्थान से एक ऐसी खबर भी आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। प्रेम और सदभावना के इस त्योहार को राजस्थान पुलिस ने बायकॉट किया। उनकी ओर से ऐसा क्यों किया गया, इसकी क्या वजह रही, जानिए पोस्ट में...

होली को पुलिस ने कहा नहीं

पूरे देश की तरह ही राजस्थान में शुक्रवार को होली का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया गया। लेकिन राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक सभी ने होली का बहिष्कार करते हुए होली नहीं मनाने का फैसला किया है। राजस्थान पुलिस कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया पर मैसेज अभियान चला कर होली के बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इसमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक पुलिसकर्मी शामिल हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर संशय बना है, क्योंकि कुछ जगहों पर होली की तैयारी की जा रही है। लेकिन कुछ थानों में होली की कोई तैयारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी विरोध में सामने नहीं आना चाहते हैं।

क्यों पुलिस ने कहा होली को नहीं

राजस्थान पुलिस की तरफ से उठाया गया ये फैसला वेतन विसंगति और डीपीसी की मांग को लेकर निचले पद के पुलिसकर्मियों में रोष है। जानकारी के मुताबिक, ऐसे में पुलिस लाइन में मनाई जाने वाली होली में कर्मियों के पहुंचने को लेकर असामंजस्य है। जबकि कुछ थानों में तैयारी हो रही है। लेकिन कुछ थानों में होली को लेकर कोई हलचल नहीं दिख रही है।

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान पुलिस में सिपाही, राजस्व विभाग में पटवारी, प्रशासनिक सेवा में कनिष्ठ लिपिक का प्रारंभिक वेतनमान 5200 से 20200 और ग्रेड पे 1900 रुपए है। लेकिन 9 साल की सेवा पूरी करने पर पहली पदोन्नति के बाद जहां पटवारी की ग्रेड पे 1900 से बढ़कर 3200 रुपए, कनिष्ठ लिपिक की 2400 रुपए हो जाती है। वहीं सिपाही की ग्रेड पे 2000 रुपए ही होती है। दूसरी पदोन्नति पर पटवारी नायब तहसीलदार बनकर 3600 रुपए कनिष्ठ लिपिक कार्यालय सहायक बनकर 3200 रुपए की ग्रेड पे लेता है। वहीं सिपाही एएसआई के रूप में 2400 रुपए की ग्रेड पे लेता है। इसी पर राजस्थान पुलिस द्वारा अपनी अपनी नाराजगी को प्रकट करने के लिए ये कदम उठाया गया।