Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

राजस्थान में जानवरों की जिंदगी सस्ती? 9 ऊंटों की दर्दनाक मौत के बाद बवाल

राजस्थान के फलोदी में भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने ऊंटों के झुंड को टक्कर मार दी, जिसमें 9 ऊंटों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

राजस्थान में जानवरों की जिंदगी सस्ती? 9 ऊंटों की दर्दनाक मौत के बाद बवाल

जयपुर। प्रदेश के फलोदी से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां अज्ञात वाहन ने ऊंटों के झुंड को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था, मौके पर 9 ऊंटों ने दम तोड़ दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है हादसा राजस्थान से गुजरात-पंजाब को जोड़ने वाले भारतमाला हाईवे पर हुआ। आसपास के ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो ऊंटों की जान जा चुकी थी। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और रोड जाम कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। 

पुलिस ने साझा की जानकारी

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया, बीती रात ऊंटों का झुंड अचानक से हाइवे पर आ गया है। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 9 ऊंटों की मौत हुई है। स्थानीय प्रशासन मौके पर है। इससे इतर गांव वालों को कहना है, अक्सर यहां पर हादसे होते रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण कई बेजबान की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है, भारतमाला परियोजना के बाद यहां पर वाहन ज्यादा ही स्पीड में निकलते हैं। मांग की हाईवे भर में पशु चेतावनी के संकेत लगाए जाएं ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। 

प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत 

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। जिस वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की सूचना पर सुबह आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने के लिए तैयार ही नहीं थे। जिसपर अधिकारियों के आश्वसन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।