बाड़मेर से बीकानेर तक बरस रही आग! IMD का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
जयपुर में अप्रैल महीने में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है और कई जिलों में लू का अलर्ट जारी हुआ है। स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। जानिए पूरी जानकारी।

Jaipur Weather News: अप्रैल में गर्मी मई-जून वाले तेवर दिखा रही है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। आने वाले दिनों में मौसम और भी शुष्क रहेगा। साथ ही पारा चढ़ेगा। कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना है। बीते कई दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई है। 23 अप्रैल के बाद दिन और रात दोनों गरम होंगे।
बाड़मेर से बरस रही आग
राजस्थान में जिलों में अलग-अलग मौसम देखने को मिला रहै। कुछ दिनों से जयपुर, उदयुपर समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट है। आसपास के इलाकों को टंप्रेचर 40 डिग्री से कम रहा हालांकि रेगिस्तानी इलाकों, बाड़मेर, पिलानी और बीकानेर में तामपान 43-45 डिग्री के पास पहुंच गया। इस दिनों दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है। सबसे ज्यादा पारा जयपुर में रिकॉर्ड किया गया। जहां बीते रात जयपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। जो अभी तक सबसे ज्यादा है।
गर्मी को देखते हुए बदला टाइम
अप्रैल में आते-आते गर्मी बढ़ रही है। जिसे देखते हुए जयपुर में प्रशासन ने स्कूल टाइमिंग्स में बदलाव कर दिया गया है। जहां 1-8 क्लास तक के बच्चों की स्कूल का वक्त बदल दिया गया है। जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने आदेश जारी करते हुए सरकारी-प्राइवेट स्कूलों को 7.30-11.30 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। वहीं, क्लास 9-12 तक कक्षाएं नियमित रूप से चलेंगी।