Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

राजस्थान में शादी से एक दिन पहले कुएं से मिला दुल्हन का शव, बारात से पहले उठी अर्थी, पिता ने जताई हत्या की आशंका

नेहा प्रजापत की कल 19 अप्रैल को शादी थी। भिलुड़ा गांव से सुबह बारात आने वाली थी। बारात के स्वागत और खाने-पीने के मिठाई बनाने के साथ ही अन्य बंदोबस्त कर रहे थे। वहीं कल (गुरुवार) रात को दुल्हन नेहा का घोड़ी पर सवार होकर बिनोला भी निकाला गया। बैंड बाजे के साथ बिनौले में खूब मोज मस्ती और डांस किया। लेकिन आज शुक्रवार को घर से कुछ ही दूरी पर दुल्हन नेहा कुएं में मिली।

राजस्थान में शादी से एक दिन पहले कुएं से मिला दुल्हन का शव, बारात से पहले उठी अर्थी, पिता ने जताई हत्या की आशंका

राजस्थान के अजमेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर डूंगरपुर जिले में शादी के महज एक दिन पहले महिला का शव बरामद हुआ है। परिवार शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था, दुल्हन के हाथ में मेहंदी लग गई थी। लेकिन उसकी खुशी को किसी की नजर लग गई और वो शादी के महज एक दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गई। कुछ लोग इस होने वाली दुल्हन की मजबूरी कह रहे हैं, तो कुछ उनकी हत्या का अंदेशा जता रहे हैं।

दुल्हन की मौत से मची सनसनी

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शादी के एक दिन पहले ही दुल्हन की मौत की खबर से सभी को हैरान कर दिया है। ये मामला सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव का है, जहां शादी के एक दिन पहले दुल्हन का शव कुएं में मिला है। परिवार में शादी की तैयारी पूरे उत्साह के साथ चल रही थी, लेकिन ये सारी खुशी एक पल में मातम में बदल गई। एक दिन पहले ही गुरुवार शाम को दुल्हन का बिनोला निकाला था, जबकि कल शनिवार बारात आने वाली थी। लेकिन शादी की खुशियों के बीच अब परिवार में मातम पसर गया है।

पुलिस ने मामले को लेकर क्या कहा

होने वाली दुल्हन की हुई मौत के मामले में रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरोदा थानाधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि नारायण पुत्र मोगजी प्रजापत निवासी शिवराजपुर की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया की उसकी बेटी नेहा प्रजापत की कल 19 अप्रैल को शादी थी। भिलुड़ा गांव से सुबह बारात आने वाली थी। बारात के स्वागत और खाने-पीने के मिठाई बनाने के साथ ही अन्य बंदोबस्त कर रहे थे। वहीं कल (गुरुवार) रात को दुल्हन नेहा का घोड़ी पर सवार होकर बिनोला भी निकाला गया। बैंड बाजे के साथ बिनौले में खूब मोज मस्ती और डांस किया। लेकिन आज शुक्रवार को घर से कुछ ही दूरी पर दुल्हन नेहा कुएं में मिली। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

हत्या या मजूबरी, उठ रहे सवाल

जैसे ही ये मामला संज्ञान में आया, लोग हैरान रह गए। आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए। दुल्हन को कुएं से बाहर निकाला और उसे तुरंत ही सागवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को सागवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। पिता नारायण लाल ने बताया कि उसकी बेटी नेहा की कल शनिवार को शादी होने वाली थी, इसके लिए वो खुश थी। लेकिन उसे मरने के लिए मजबूर किया गया है। वहीं, उसे मारकर कुएं में फेंकने का भी शक जताया है।