Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan भाजपा का मिशन 2025, बीएल संतोष ने भरी चुनावी हुंकार, बोले- राजस्थान संगठन से प्रेरणा लेते हैं अन्य राज्य

Rajasthan Politics: बीएल संतोष ने राजस्थान भाजपा की सराहना करते हुए कहा, "राजस्थान भाजपा के कार्यों से देशभर के संगठन प्रेरणा लेते हैं। हमारी प्राथमिकता ये होनी चाहिए कि शत-प्रतिशत मंडल रचना इसे समय पर पूरा किया जाना चाहिए।"

Rajasthan भाजपा का मिशन 2025, बीएल संतोष ने भरी चुनावी हुंकार, बोले- राजस्थान संगठन से प्रेरणा लेते हैं अन्य राज्य

Rajasthan Politics: जयपुर। राजस्थान में चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने आज प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक चुनावों के जिला निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षकों के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक ताकत को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

संगठनात्मक मजबूती पर जोर

बीएल संतोष ने राजस्थान भाजपा की सराहना करते हुए कहा, "राजस्थान भाजपा के कार्यों से देशभर के संगठन प्रेरणा लेते हैं। हमारी प्राथमिकता ये होनी चाहिए कि शत-प्रतिशत मंडल रचना इसे समय पर पूरा किया जाना चाहिए।" उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने का आह्वान किया।

संविधान गौरव दिवस का प्रस्ताव

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने "संविधान गौरव दिवस" मनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा, "भाजपा संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जनता को ये बताने की जरूरत है कि कांग्रेस ने 60 सालों में किस प्रकार संविधान का दुरुपयोग किया और बाबा साहब अंबेडकर को उपेक्षित किया।"

संगठन पर्व 2024 की समीक्षा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने "संगठन पर्व 2024" की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने गत ढाई-तीन महीने में हुए कार्यक्रमों की सफलता को रेखांकित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारियों की मेहनत की सराहना की। राठौड़ ने कहा, "हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि संगठन के हर स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है।"

चर्चा का केंद्र: वसुंधरा राजे और भजनलाल शर्मा की भूमिका

बैठक के बाद बीएल संतोष ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के साथ अलग से चर्चा की। माना जा रहा है कि ये चर्चा आगामी चुनावों में रणनीति और नेतृत्व के मुद्दे पर केंद्रित थी।

सक्रिय सदस्यता अभियान पर ध्यान

राष्ट्रीय मंत्री और सदस्यता प्रभारी रितुराज सिन्हा ने सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

भाजपा का मिशन 2025

बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य राजस्थान में फिर से सत्ता हासिल करना है। इसके लिए संगठनात्मक मजबूती, जनता के बीच संवाद और पार्टी की विचारधारा को मजबूत तरीके से प्रस्तुत करने पर जोर दिया जा रहा है।