Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का हुआ निधन, यूके से हासिल की ये डिग्री, डेस्टिनेशन वेडिंग की कराई शुरुआत!

राजस्थान में श्रीजी हुजूर के नाम से प्रसिद्ध अरविंद सिंह मेवाड़ ने अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई की। फिर उन्होंने महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। जिसके बाद उन्होंने यूके के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी ली। आपको जानकर हैरानी होगी अरविंद सिंह ने अमेरिका में कुछ समय जॉब भी किया।

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का हुआ निधन, यूके से हासिल की ये डिग्री, डेस्टिनेशन वेडिंग की कराई शुरुआत!

होली के शानदार जश्न के बाद राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर से शोक खबर सामने आई है। जहां पर महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद मेवाड़ का निधन हो गया है। मेवाड़ राजपरिवार के विशेष के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक, करीब 81 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा है। 

उदयपुर सिटी पैलेस मे ली अंतिम सांस

उन्होंने रविवार सुबह उदयपुर सिटी पैलेस में अंतिम सांस ली। उसके बाद सिटी पैलेस में पर्यटकों का प्रवेश रोक दिया गया। अरविंद सिंह लंबे समय से बीमार थे। वे सिटी पैलेस के शंभू निवास में रहते थे और यहीं उनका ईलाज चल रहा था। अरविंद सिंह मेवाड़ उदयपुर के पूर्व महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। बीते साल दिसंबर में उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन हुआ था। उदयपुर के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद मेवाड़ का निधन से पूरे मेवाड़ में उदासी छाई हुई है। अरविंद सिंह मेवाड़ की सक्रियता के समय उदयपुर ने पर्यटन क्षेत्र में भी बड़े आयाम हासिल किए थे। उन्होंने एकलिंगजी मंदिर के जीर्णोद्धार सहित उदयपुर के पर्यटन विकास के लिए किए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए।  उनके एक पुत्र लक्ष्यराज सिंह हैं।

होटल मैनेजमेंट की डिग्री क लिए यूके गए थे 'श्रीजी हुजूर'

राजस्थान में श्रीजी हुजूर के नाम से प्रसिद्ध अरविंद सिंह मेवाड़ ने अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी स्कूली पढ़ाई की। फिर उन्होंने महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। जिसके बाद उन्होंने यूके के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री भी ली। आपको जानकर हैरानी होगी अरविंद सिंह ने अमेरिका में कुछ समय जॉब भी किया। वो एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। साथ ही महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष थे।

राजसी ढ़ंग से होगा अंतिम संस्कार

राजपरिवार को सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे शुरू होगी। उससे पहले सुबह 7 बजे उनकी पार्थिव देह को आमजन के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार का पूरा कार्यक्रम राजसी ढ़ंग से होगा। अंतिम यात्रा शंभू निवास से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार और देहली गेट होते हुए महासतियां के लिए प्रस्थान करेगी।

डेस्टिनेशन वेडिंग के आइडिया में डाली थी जान

रिपोर्टस के मुताबिक, उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की शुरुआत करवाने का श्रेय अरविंद सिंह मेवाड़ को ही जाता है। वो पर्यटन क्षेत्र में काफी एक्टिव थे। उदयपुर ने पर्यटन क्षेत्र में भी बड़े आयाम हासिल किए, जिसका एक कारण अरविंद सिंह मेवाड़ भी माने जाते हैं। उन्होंने एकलिंगजी मंदिर के जीर्णोद्धार सहित उदयपुर के पर्यटन विकास के लिए किए उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।