Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Hawa Mahal: जयपुर की शान हवा महल दुनिया की ऐसी इमारत है जो बिना किसी नींव के खड़ी है?

हवा महल बगैर नींव का बना दुनिया का सबसे ऊंचा महल है। हवा महल 5 मंजिला इमारत है। यहां ऊपर तक जाने के लिए कोई सीढ़ियां नहीं है। ऊपर जाने के लिए आपको केवल रैंप मिलेगा। हवा मंदिर नाम के एक मंदिर के नाम पर रखा गया है। यह मंदिर आज भी इस महल के अंदर बना हुआ है।

Hawa Mahal: जयपुर की शान हवा महल दुनिया की ऐसी इमारत है जो बिना किसी नींव के खड़ी है?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित हवा महल प्रदेश की शान कहा जाता है। टूरिस्ट इसे देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। लेकिन हवा महल के फैक्ट्स बेहद इंटरेस्टिंग हैं। जो शायद आप जानकर दंग रह जाएंगे।

एंट्री के लिए नहीं है गेट

जयपुर की शान हवा महल सिटी पैलेस का ही एक हिस्सा था। इसलिए बाहर से इसका कोई एंट्रेंस गेट नहीं बनाया गया था। आपको हवा महल जाने के लिए सिटी पैलेस की तरफ से ही एंटर करना होगा। इसे पैलेस ऑफ विंड्स के नाम से भी जाना जाता है। इस महल में 953 खिड़कियां हैं। इन्हें इसलिए बनाया गया है, ताकि हवा महल के अंदर आसानी से आ सके।

दासियों के लिए हुआ था निर्माण

आपको जानकर हैरानी होगी कि बताया जाता है कि हवा महल को खासतौर से राजसी महिलाओं और उनकी दासियों के लिए बनाया गया था। दरअसल, उस समय महिलाएं खुलेआम किसी अवसर में शामिल नहीं हो सकती थीं, इसलिए वो इन खिड़कियों में से नीचे हो रहे आयोजनों का आनंद लेती थीं। हवा महल को रहने के मकसद से नहीं बनाया गया था। राजसी महिलाएं कुछ विशेष मौकाें पर यहां खिड़कियाें से आयोजनों का आनंद लेती थीं। रानियां अपनी दासियों के साथ सिटी पैलेस से यहां आया करती थीं।

कृष्ण दर्शन के लिए आते थे लोग

शायद ही आपको पता हो कि हवा महल के अंदर तीन मंदिर बने हुए हैं। जिन्हें गोवर्धन मंदिर, प्रकाश मंदिर और हवा मंदिर के नाम से जाना जाता है। पहले लोग गोवर्धन कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए आते थे। लेकिन अब यह मंदिर बंद है। हवा महल बगैर नींव का बना दुनिया का सबसे ऊंचा महल है। हवा महल 5 मंजिला इमारत है। यहां ऊपर तक जाने के लिए कोई सीढ़ियां नहीं है। ऊपर जाने के लिए आपको केवल रैंप मिलेगा। हवा मंदिर नाम के एक मंदिर के नाम पर रखा गया है। यह मंदिर आज भी इस महल के अंदर बना हुआ है।