इंसानियत शर्मसार, टॉयलेट इस्तेमाल पर 800 रुपए किए चार्ज, होटल पर सवाल ! Watch Viral Video
खाटू श्याम मंदिर में वॉशरूम इस्तेमाल करने पर ₹800 चार्ज जानिए कैसे एक होटल ने बुजुर्ग महिला की मजबूरी का फायदा उठाया।

Viral Video: राजस्थान स्थित खाटू श्याम के दर्शन करने राजस्थान नहीं बल्कि देश दुनिया से लोग आते हैं। यहां पर हर दिन लाखों की संख्या में भक्ति पहुंच रहे हैं। इस वक्त राजस्थान में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है बावजूद उसके भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कई बार स्थिति हाथों से बाहर हो जाती है और मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं के लिए वो सुविधा उपलब्ध नहीं कर पाता जो उन्हें करनी चाहिए।
देखा जाए तो मंदिरों में अक्सर पब्लिक टॉयलेट होते हैं लेकिन भीड़ के कारण ये फुल हो जाते हैं और श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां तक मजबूरी में आकर इसका इस्तेमाल करते भी है लेकिन कहा जाए वॉशरूम का इस्तेमाल करने के लिए कोई आपसे ₹800 ले लें तो क्या कहेंगे। दरअसल, एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने गए महिला को टॉयलेट नहीं मिला। जब वह एक होटल में पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ ने वॉशरूम के इस्तेमाल करने के लिए 800 रुपए मांगे।
वॉशरूम इस्तेमाल के लिए दिये 800 रुए
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे महिला पत्रकार मेघा उपाध्याय ने शेयर किया है। उन्होंने बताया वह अपने परिवार के साथ सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने गई थीं। हालांकि बीच में ही उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई। इमरजेंसी में पब्लिक टॉयलेट खाली नहीं था। बताया, किसी तरह वह एक होटल में पहुंची। जहां बाथरूम के इस्तेमाल के लिए होटल स्टाफ ने उनसे ₹800 मांगेष मां की तबीयत खराब थी तो उन्होंने इसके लिए हां कर दिया।
सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द
मेघा उपाध्याय ने Linkdin पर लंबा चौड़ा पोस्ट कर अपने साथ हुआ वाक्य साझा किया उन्होंने लिखा कि कोई इंसान इतना जानवर कैसे हो सकता है। जिसे बीमार वर्षीय महिला की तकलीफ नहीं दिखी। मेरी मां को अचानक से पेट में दर्द शुरू हो गया वह खड़ी नहीं हो पा रही थी वह बस वॉशरूम जाना चाहती थीं। इसके लिए भी होटल में मुझसे ₹800 मांगे। क्या इंसानियत बिल्कुल खत्म हो चुकी है। 1 किलोमीटर के दायरे में हम पब्लिक वॉशरूम ढूंढते रहे लेकिन नहीं मिला। आखिर में मैं पैसे देने को तैयार हो गई।5-10 मिनट के वॉशरूम में इस्तेमाल के लिए ₹800 चार्ज करना क्या वाकई में कहीं से सही है? आपको बता दे देश में ऐसा कोई भी कानून नहीं है जिसके तहत कहा जाता हो कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना होटल में आए वॉशरूम का इस्तेमाल करता है तो उसे पैसा देना होगा। हालांकि कुछ होटल मनमानी करके जनता से पैसा वसूलते हैं।