Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Rajasthan: 2 बजे के बाद पढ़ी जाएगी जुमे की नमाज, होली के मद्देनजर ऐलान, काजियों ने कही बड़ी बात

होली 2025: जयपुर में होली और जुम्मा के साथ मिलकर मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज ने हिंदू भाइयों को होली की शुभकामनाएं दी हैं और शांति सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने का संदेश दिया है। जुम्मे की नमाज 2:00 बजे के बाद पढ़ी जाएगी।

Rajasthan: 2 बजे के बाद पढ़ी जाएगी जुमे की नमाज, होली के मद्देनजर ऐलान, काजियों ने कही बड़ी बात

जयपुर। देशभर में होली का खुमार चढ़ा हुआ है। राजस्थान में भी रंगों का त्योहार का जोश सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच स्थानीय लोग भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बार होली शुक्रवार को पड़ रही है। 12 मार्च को रमजान का दूसरा जुमा भी है। नमाज और होली को लेकर देशभर में सियासत छिड़ी हुई है। पक्ष-विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है तो राजस्थान से बिल्कुल अलग तस्वीर सामने आई है। यहां पर होली के मद्देनजर मुस्लिम समाज की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। 

हिंदू भाइयों को मुस्लिम समाज का संदेश 

दरअसल, मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है। भारत में हर त्यौहार हमेशा एक साथ मनाया जाता  है। इस बार भी ऐसा ही होगा। होली और जुम्मा एक साथ पड़ रहे हैं लेकिन शहर में कोई तनाव नहीं है। सब शांति सद्भाव के साथ दोनों पर्व मनाएंगेथ हम हिंदू भाई बहनों को रंगों के त्योहार होली की बधाई देते हैं। अगर कोई रंग भी लगाना चाहता है तो कोई परेशानी नहीं है।

2:00 के बाद पढ़ी जाएगी नमाज 

वही, प्रदेश के चीफ काजियों ने ऐलान किया है कि होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जुमे की नमाज 2:00 बजे के बाद पढ़ी जाएगी। बता दें, पहले यह समय 1:30 का था। हालांकि होली के कारण इसे बदल गया है। इससे इसतर, पुलिस ने भी प्रदेश में  शांति बनाए रखने के लिए मार्चिंग शुरू कर दी है और लोगों से अमन-चैन के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।