Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

राजस्थान में ठंड का प्रकोप बरकरार, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम

Cold wave continues in Rajasthan : मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड का मौसम जारी है और नागौर में न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

राजस्थान में ठंड का प्रकोप बरकरार, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम

Cold wave continues in Rajasthan : राजस्थान में इस वक्त ठंड का प्रकोप बरकरार है। कई शहरों में यहां पारा 3- 4 डिग्री के बीच दर्ज किया गया था। कई जिले ऐसे हैं जहां लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आलम ये है कि कई इलाकों ने सुबह के वक्त कोहरे की चादर ओढ़ी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड का मौसम जारी है और नागौर में न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान नागौर में 3 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में 3.3 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 3.5 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि झुंझुनू के पिलानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 7 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 7.5 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने ये अनुमान जाता है कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। वहीं जनवरी के अंत में ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं इस बदलते मौसम में लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में अभी भी कोहरे के चलते सुबह और रात में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लो विजिबिलिटी के चलते लोग हैडलाइट जला कर रोड में सुबह वाहनों से चलते दिख रहे हैं। कई जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव की सहायता लेते दिखे ।