Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

पतंग के साथ ‘राजनीति’ के पेंच लड़ाते दिखे BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, इशारों-इशारों में इस कांग्रेसी नेता को दी नसीहत

जयपुर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी संक्रांति पर पतंगबाजी का लुत्फ उठाया और पेंच लड़ाए।

पतंग के साथ ‘राजनीति’ के पेंच लड़ाते दिखे BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, इशारों-इशारों में इस कांग्रेसी नेता को दी नसीहत

BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सुबह जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और जनप्रतिनिधियों के साथ के साथ मिलकर पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किशनपोल बाजार सौंखियों का रास्ता में राजू अग्रवाल मंगोडीवाला के आवास पर पतंग महोत्सव में शिरकत की।

राठौड़ ने कहा कि सूर्य उपासना, दान-पुण्य से जुड़ा यह पर्व मकर संक्रांति प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगा। राजू अग्रवाल ने बताया कि स्व. मोहन दास अग्रवाल ने मकर संक्रांति पर इस तरह का आयोजन शुरू किया था। अब इस प्रयास को लगातार उनके जाने के बाद भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

जनता के हितों के लिए लड़ें

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पतंग महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पतंग महोत्सव में जिस तरह छतों पर हम सभी एक साथ मिलकर आपसी सौहार्द के साथ पतंगें उड़ा रहे हैं, उसी तर्ज पर हमें बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। राजनेताओं को हमेशा राजनीति नहीं करनी चाहिए। राजनीति चुनाव तक सीमित हो। उसके बाद सब को मिलकर जनता के विकास के लिए एकजुटता से प्रयत्नशील रहना चाहिए। राजनीति में प्रेम, व्यवहार और संबंध नहीं जुड़ते, हमें आपस में लड़ने की बजाए जनता के हितों के लिए लड़ना चाहिए।

सदन की गिर रही गरिमा

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज सदन की गरिमा गिरती जा रही है, यह चिंता का विषय है। पहले सदन में तर्क संगत बहस होती थी। आवश्यकता होने पर पक्ष-विपक्ष दोनों को सुना जाता था लेकिन आज यह संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। राजनीति में कुछ लोग सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी चिल्ला देते है, यह ठीक नहीं है। आपसी समझ के साथ राजनीति करनी चाहिए, अडियल रूख नहीं अपनाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देश, एक चुनाव के पक्ष में है, चुनाव के दौरान राजनीति करो, उसके बाद जनता से किए वादों को पुरा करने के लिए प्रयत्न करने चाहिए।

भर्ती मामले को लेकर पायलट को नसीहत

भर्ती मामले में पायलट के बयान पर राठौड़ ने कहा कि सचिन पायलट को युवाओं के नियुक्ति पत्रों को लेकर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नियुक्तियां नहीं मिलने पर पायलट को बोलना चाहिए था, अब समय गुजर चुका है।

मुख्यमंत्री की तारीफ की

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं के रोजगार के सपने को पूरा करने की दिशा में BJP सरकार ने सफल राइजिंग राजस्थान समिट जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है। इतना ही नहीं, राजस्थान के पर्यटन, उद्योग, ऊर्जा, खनिन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाए है, इन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्य कर रहे है।

मूर्ति की तारीफ भी की

राठौड़ ने मूर्तिकार रामावतार की बनाई हुई मूर्तियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जयपुर के खजानों वालों के रास्ते में मूर्तिकार रामावतार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी की मूर्ति बनाई है, उनकी मूर्ति देखने के बाद दर्शक एक बार तो ठहर जता है। हाथ कौशल के धनी रामावतार जीवंत मूर्तियां बनाते है।