सिर्फ कपल्स के लिए नहीं है वैलेंटाइन डे, आप भी जान लीजिए इस खास दिन की तमाम छुपी हुईं बातें!
आपको जानकर हैरानी होगी कि वैलेंटाइन डे का प्रचार प्रसार इस तरह हुआ है कि इसे कपल्स के लिए ही मनाया जाने वाला दिन मान लिया गया है। लेकिन आप सिंगल हैं तो भी इस दिन को मना सकते हैं।

वैलेंटाइन डे.....प्यार का दिन....कुछ लोग इसे महज छलावा कह देते हैं, तो कई लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि वो अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकें। वैलेंटाइन डे को लेकर सभी की अपनी एक सोच है। लेकिन यहां हम आपको उस जानकारी या ये कहिए कि वो सारी बातें....बताने वाले हैं, जो अक्सर लोग वैलेंटाइन डे को लेकर पूछते हैं। जब आप इस जानकारी को जान लेंगे, तो भीड़ में अलग मालूम देंगे।
वैलेंटाइन डे की हिस्ट्री क्या है?
वैसे, वैलेंटाइन डे की हिस्ट्री को लेकर किया जाने वाला सवाल अक्सर लोगों के जहन में होता है। तो बता दें, इस दिन से जुड़ी कुछ पुरानी स्टोरीज ये दावा करती हैं तीसरी शताब्दी में रोम के एक राजा ने पुरुषों की शादी बैन कर दी। उसका मानना था कि कुवांरे लड़के ज्यादा बेहतर यौद्धा होते हैं। उस दौर में संत वैलेंटाइन ने इस नियम को बहुत गलत माना और वो गुपचुप तरीके से युवाओं की शादी करवाते रहे। जब राजा को इस बात की जानकारी मिली तब उन्होंने संत वैलेंटाइन को गिरफ्तार किया। उन्हें खूब पीटा गया और फिर मौत की सजा सुना दी गई। उन्हें जिस दिन मौत की सजा हुई वो दिन था।
शुभ मानने से शुरु हुआ सिलसिला
वैसे, वैलेंटाइन डे को लेकर और भी बातें हैं। माना जाता है कि वैलेंटाइन डे मनाने की परंपरा क्रिश्चियन और रोमन दोनों की कुछ परंपराओं को जोड़ कर हुई। कुछ जगहों पर इसे सेंट वैलेंटाइन के सेक्रिफाइज सो जोड़कर देखा जाता है और उसी उपलक्ष्य में मनाया भी जाता है। फ्रांस और इंग्लैंड में 14 फरवरी के आसपास से बर्ड मेटिंग सीजन शुरू हुआ करता था। जिसे बहुत शुभ माना जाता था। इसके बाद से उन देशों में भी वैलेंटाइन डे मनाने का सिलसिला शुरु हो गया।
वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं...
तमाम उत्सव की तरह ही वैलेंटाइन डे को जो लोग उत्सव मानते हैं, वो इसे सेलिब्रेट क्यों करते हैं। अगर आप इसका जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें, वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया में प्यार करने वालों के लिए खास दिन बन चुका है। जब कपल्स एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और प्यार भरे मैसेजेस भी शेयर करते हैं। पहले ये सिर्फ संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाने वाला दिन बना। अब धीरे धीरे कपल्स इस दिन को खास तरह से बनाने लगे हैं। वैसे उनका मकसद ये होता है कि इस दिन वो अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाएं।
कैसे मनाएं प्यार का दिन
अब सवाल उठता है कि ये प्यार का दिन कैसे मनाएं। तो जवाब बेहद आसान है। अगर आप अपने पार्टनर को पसंद आने वाली बातें जानते हैं, तो दिन उस हिसाब से प्लान कर सकते हैं। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि वैलेंटाइन डे का प्रचार प्रसार इस तरह हुआ है कि इसे कपल्स के लिए ही मनाया जाने वाला दिन मान लिया गया है। लेकिन आप सिंगल हैं तो भी इस दिन को मना सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं वो लोग अपने फ्रेंड या फैमिली के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।वैलेंटाइन डे का असल मतलब अपने लव्ड वन को स्पेशल फील करना और उनके साथ दिन को सेलिब्रेट करना है।
गिफ्ट बनाता है चीजों को खास
गिफ्त किसी भी चीज को खास बना देता है। ऐसे ही वैलेंटाइन डे के दिन गिफ्ट देने से वो मीठी याद बन जाती है।