Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Armaan Malik Wedding: सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की शादी, जानिए कौन हैं आशना श्रॉफ

Armaan Malik Wedding Photos: अरमान मलिका की दुल्हनियां आशना श्रॉफ एक जानी-मानी भारतीय फैशन और ब्यूटी ब्लॉगर हैं। वह यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं, जो अपने कंटेंट के जरिए फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

1/6

पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने 2 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। 29 साल के सिंगर अरमान मलिक की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं, तस्वीरों में कपल बेहद प्यारे लग रहे हैं। फैंस न्यूली वेड कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

2/6

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ दोनों ने ही शादी की तस्वीरें अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ में लिखा है, 'तू ही मेरा घर। इन तस्वीरों में उनकी शादी के बेहद खास पलों को काफी खूबसूरती से कैद किया गया है।

3/6

अरमान मलिक ने बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में अरमान और आशना ने एक-दूजे का हाथ थाम रखा है, वहीं दूसरी तस्वीर में वो एक-दूसरे को पकड़े हंस रहे हैं। शादी की रस्मों की भी तस्वीरें शेयर की गई हैं। एक जयमाला की तस्वीर भी है, जिसमें अरमान अपनी दुल्हनिया आशना के गले में वरमाला डालते हुए मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अरमान और आशना ने पीच कलर के कपड़े पहने थे और दोनों की जोड़ी जंच रही थी।

4/6

जानकारी के मुताबिक, अरमान मलिक ने आशना को अगस्त 2023 में प्रपोज किया था। फिर उन्होंने आशना के लिए एक स्पेशल म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था 'कसम से', जिसे काफी पसंद किया गया। इसके दो महीने बाद अरमान और आशना से सगाई कर ली थी। अरमान और आशना साल 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

5/6

कौन हैं आशना श्रॉफ?

आशना श्रॉफ एक जानी-मानी भारतीय फैशन और ब्यूटी ब्लॉगर हैं। वह यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं, जो अपने कंटेंट के जरिए फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

6/6

अरमान मालिक प्लेबैक सिंगर, गीतकार, रिकॉर्ड प्रोड्यूसर, वॉयस-ओवर आर्टिस्ट, परफॉर्मर और अभिनेता हैं। उन्हें विभिन्न भाषाओं में अपने सुरीले गानों के लिए जाना जाता है। अरमान प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक के भतीजे हैं।