Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

लॉस एंजिल्स के जंगल की आग में क्या ऑस्कर का 96 साल का इतिहास 'जलेगा', पहली बार रद्द होगा ऑस्कर?

ऑस्कर फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में से एक है। जिसका दुनियाभर को इंतजार रहता है। लेकिन अब लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के चलते ऑस्कर 2025 को रद्द करने की बात कही जा रहा है। अगर ऐसा हुआ, तो 96 साल में ये पहली बार होगा, जब ऑस्कर समारोह को रद्द किया जाएगा

लॉस एंजिल्स के जंगल की आग में क्या ऑस्कर का 96 साल का इतिहास 'जलेगा', पहली बार रद्द होगा ऑस्कर?

लॉस एंजिल्स के जंगलों में आग से मची तबाही ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रखा है। जिसमें कई हॉलीवुड सितारों जैसे पेरिस हिल्टन, स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, एश्टन कुचर के बंगले भी जल गए हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लॉस एंजेलिस के जंगल में लगी भीषण आग से जुड़ी कई फोटोज और वीडियो शेयर किए थे। अब खबर है कि लॉस एंजिल्स के जंगलों में आग की वजह से फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार समारोह ऑस्कर पोस्टपोन किया जा रहा है।

ऑस्कर 2025 होगा रद्द?

हम जानते हैं कि ऑस्कर फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में से एक है। जिसका दुनियाभर को इंतजार रहता है। लेकिन अब लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के चलते ऑस्कर 2025 को रद्द करने की बात कही जा रहा है। अगर ऐसा हुआ, तो 96 साल में ये पहली बार होगा, जब ऑस्कर समारोह को रद्द किया जाएगा। आपको बता दें, पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग ने 23,700 एकड़ से ज्यादा भूमि को राख कर दिया है। यहां कम से कम 8 लोगों की जान गई है औऱ 5,800 इमारतें नष्ट हुई हैं।

क्यों कहा जा रहा है कि ऑस्कर समारोह होगा पोस्टपोन

द सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि जंगल में लगी आग के कारण ऑस्कर समारोह अपने 96 साल के इतिहास में पहली बार रद्द होने की कगार पर है। आग से लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है। लिहाजा एकेडमी नहीं चाहती कि समाज में ये संदेश जाए कि तबाही के बीच एकेडमी जश्न मना रही है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, ऑस्कर से जुड़े लोगों का कहना है कि इस समय किसी को इस बात की चिंता नहीं है कि ऑस्कर समारोह तय समय पर हों, बल्कि दुनियाभर के लोग लॉस एंजिल्स में हुए इस हादसे से आहत हैं।

अगर आग बुझ भी जाती है तो भी यह शहर महीनों तक उसी दर्द में जूझता रहेगा, इसलिए ये फैसला किया गया है कि सही समय आने पर समारोह के लिए फंड जुटाया जाएगा और फिर इसे शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा।

हॉलीवुड रिपोर्टर की माने तो ऑस्कर अपनी तय तारीख पर ही होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑस्कर 2025 को रद्द किए जाने की खबरें अफवाह हैं। ना ही ऐसी कोई समिति बनाई गई है, ना ही इस पर विचार हो रहा है। ऑस्कर नॉमांकन की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

ऑस्कर को लेकर बिल क्रेमर और सेक्रेटरी जेनेट यांग ने क्या कहा

एकेडमी ऑफ मोशनल पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस के CEO बिल क्रेमर और सेक्रेटरी जेनेट यांग ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि हम सभी जंगलों की आग प्रभावित हुए हैं। बोर्ड के सदस्यों को भी इससे नुकसान हुआ है। कई लोग भारी नुकसान से तबाह हुए हैं। एकेडमी हमेशा से फिल्म इंडस्ट्री के अंदर एक एकीकृत शक्ति रही है और हम हर मुश्किल का सामना करने के लिए एक साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लिहाजा ऑस्कर रद्द नहीं होगा।