26 अप्रैल सुबह ही लगा राहुकाल! जानिए आपकी राशि के लिए क्या है लकी नंबर और किस रंग के कपड़े प्रभाव से रखेंगे मुक्त
आज यानी कि 26 अप्रैल को किस समय क्या मुहूर्त है, किस समय तिथि का योग है और किस राशि के लिए क्या कुछ खास होने वाला है। जानिए इस पोस्ट में...

कहते हैं कि हर दिन भाग्य उदय होता है और हर दिन कुछ विशेष योग अलग अलग राशि के लिए बनते हैं। ऐसे में अगर कुछ चीजों हमें पता हों या फिर उनका अंदेशा हो, तो चीजें हैंडल करना आसान हो जाता है। आज यानी कि 26 अप्रैल को किस समय क्या मुहूर्त है, किस समय तिथि का योग है और किस राशि के लिए क्या कुछ खास होने वाला है। जानिए इस पोस्ट में...
तारीख - 26 अप्रैल, 2025
दिन - शनिवार
बैशाख कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, विक्रम संवत 2082
त्रयोदशी तिथि 08:28 AM तक उपरांत चतुर्दशी तिथि 04:50 AM तक उपरांत अमावस्या |
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 06:27 AM तक उपरांत रेवती 03:38 AM तक उपरांत अश्विनी |
वैधृति योग 08:41 AM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग 04:35 AM तक, उसके बाद प्रीति योग |
करण वणिज 08:28 AM तक, बाद विष्टि 06:41 PM तक, बाद शकुनि 04:50 AM तक, बाद चतुष्पद |
राहुकाल 09:03 AM से 10:41 AM तक है |
03:38 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा |
क्या है मेष राशि का भाग्यफल
मेष राशि वालों को 26 अप्रैल को सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। इसी के साथ ही धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी। मेष राशि वाले शनिवार को अहम और गुस्से की स्थिति अपने स्वभाव पर ना आने दे। इससे नजदीकी लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
क्या है वृष राशि वालों का भाग्यफल
वृष राशि वालों को नजदीकी संबंधी से चल रहे मन-मुटाव दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। साथ ही इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें, इसका कारण है कि अगर ऐसा नहीं करते हैं, तो कोई बाहरी व्यक्ति इसका नाजायज फायदा भी उठा सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
क्या है मिथुन राशि वालों का भाग्यफल
मिथुन राशि वालों का भावुकता में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है। किसी पर भी ज्यादा विश्वास रखना उचित नहीं है। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता रहेगी। अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें।अत्यधिक मेहनत तथा तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बादामी
क्या है कर्क राशि वालों का भाग्यफल
कर्क राशि वाले लोगों को बारे में बात करें, तो किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है।सावधानी रखने से बिना रुकावट काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा।निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- बादामी
क्या है सिंह राशि वालों का भाग्यफल
सिंह राशि वाले लोग व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं, इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है।आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। इसी के साथ ही सिंह राशि के लोगों को जुकाम-खांसी जैसी एलर्जी होने की आशंका है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
क्या है कन्या राशि वालों का भाग्यफल
कन्या राशि वालों के भाग्यफल की बात करें, तो यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। इसी के साथ ही किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना कन्या राशि वालों को नुकसान दे सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- ऑरेंज
क्या है तुला राशि वालों का भाग्यफल
तुला राशि वालों के भाग्यफल के बारे में बात करें , तो इस समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। अचानक ही आपको कहीं से सहयोग और उचित सलाह भी हासिल होगी। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सूचना मिल सकती हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
क्या है वृश्चिक राशि वाले लोगों का भाग्यफल
वृश्चिक राशि वाले लोगों के बारे में बात करें, तो घर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है।धैर्य और संयम रखें तथा गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। बाहरी व्यक्ति से झगड़ा तथा अनबन जैसी स्थिति भी बन रही हैं।कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रमोशन की भी संभावनाएं बन रही है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
क्या है धनु राशि वाले लोगों का भाग्यफल
धनु राशि वाले लोगों के घर में मेहमानों के आगमन से खुशीभरा माहौल रहेगा और विशेष मुद्दों पर भी वार्तालाप होगा।किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा कोई बना बनाया काम बिगड़ने से मन दुखी रहेगा।नौकरी में कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी।अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हरा
क्या है मकर राशि वाले लोगों का भाग्यफल
मकर राशि के लोगों के बारे में बात करें, तो किसी शुभ कार्य की वजह से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा।किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
क्या है कुम्भ राशि वाले लोगों का भाग्यफल
कुम्भ राशि के लोग घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।कभी-कभी अति आत्मविश्वास की स्थिति मुसीबत में भी डाल सकती हैं। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
क्या है मीन राशि वाले लोगों का भाग्यफल
मीन राशि के बारे में बात करें, तो तनाव, अवसाद तथा मौसमी परेशानी से थोड़ा सावधान रहें।परेशानियां आएंगी साथ ही समाधान भी मिलते जाएंगे। संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वरिष्ठ लोगों की मदद से हल करने का प्रयास करें, इससे बात बन सकती है।शेयर्स, सट्टा आदि से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधान रहें। ऑफिशल मामलों में उच्चाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग -पीला