Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

सिर्फ अपने लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी लकी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, पैसे की नहीं होती कमीं!

कहा जाता है कि मूलांक 6 की लड़कियां खर्च करने में भी अपना हाथ खुला रखती हैं। आय से अधिक खर्च करने में भी जरा नहीं झिझकतीं। ये लड़कियां बहुत खुशमिजाज और रचनात्मक होती हैं।

1/6

अंक ज्योतिष में मूलांक को काफी तवज्जों मिलती है, माना जाता है कि मूलांक के माध्यम से व्यक्ति के बारे में सटीकता से पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको उस मूलांक की लड़की के बारे में बताने वाले हैं, जिसपर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं और इस मूलांक की लड़कियां महारानी से कम जीवन नहीं जीतीं।

2/6

जी हां...ऊपर पढ़ी बातें मूलांक 6 की लड़कियों के लिए कही जाती है। जिस भी व्यक्ति का जन्म महीने की 6, 15 और 24 तारीख को होता है। उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 की लड़कियों को धन के मामले में काफी धनी माना जाता है। इस लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

3/6

मूलांक 6 की लड़कियां जिस भी काम में हाथ डालती हैं, उन्हें सफलता ही हाथ लगती है। मूलांक 6 का संबंध धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र से होता है। इन तारीखों को जन्मीं लड़कियां धनवान और बेहद खूबसूरत होती हैं।

4/6

माना जाता है कि मूलांक 6 की लड़कियों को जीवन में सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं। इनके पास भूमि, संपत्ति, आभूषण और सभी सुख-सुविधाओं की चीजें होती हैं। इनकी खूबसूरती उम्र के साथ-साथ बढ़ती जाती है। ये अपनी वास्तविक उम्र से हमेशा छोटी दिखाई देती हैं।

5/6

आपको जानकर खुशी होगी कि ये लड़कियां सिर्फ अपने लिए ही नहीं, दूसरों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये शांत स्वभाव की और भरोसामंद होती हैं। और स्वभाव के कारण किसी का दिल भी जीत लेती हैं। ये अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाती हैं।

6/6

कहा जाता है कि मूलांक 6 की लड़कियां खर्च करने में भी अपना हाथ खुला रखती हैं। आय से अधिक खर्च करने में भी जरा नहीं झिझकतीं। ये गीत-संगीत, नाटक और नाच-गाने जैसी कलाओं की बहुत शौकीन होती हैं। ये लड़कियां बहुत खुशमिजाज और रचनात्मक होती हैं।

ध्यान दें- ये जानकारी मीडिया वेबसाइट्स के आधार पर लिखी गई है।