इस मूलांक के जातकों पर रहती है शनिदेव की कृपा, जानें कैसा होता है इनका भाग्य और स्वभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के स्वामी शनिदेव होते हैं, जिनके जातक मेहनती, अनुशासित और महत्वाकांक्षी होते हैं। इनका जीवन संघर्षपूर्ण होता है और इन्हें सफलता पाने में अधिक समय लगता है।

अंक ज्योतिष से किसी व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। इस ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक मूलांक होते हैं, जिसमें सभी का अलग-अलग महत्व होता हैं। इस लेख में हम मूलांक 8 के बारे में बताने वाले हैं।
मूलांक 8 शनिदेव का प्रिय मूलांक माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, तो उसका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शनि देव होते हैं और इसके जातक काफी मेहनती होते हैं।
इस मूलांक 8 के जातकों को जीवन में धीमी गति से सफलता मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन के शुरुआती दौर में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को सफलता मिलने के लिए 30-35 की उम्र का इंतजार करना पड़ता है।
इस मूलांक 8 के लोग अपने कर्म पर भरोसा करते हैं किसी भी काम में आसानी से हार नहीं मानते हैं। यह लोग सफलता मिलने तक प्रयास करते रहते हैं। इस मूलांक के जातक मेहनती होने के साथ काफी महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी भी होते हैं। इन लोगों का अनुशासन में रहना पसंद होता है और किसी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते हैं।
इस मूलांक के लोगों पर शनि देव की कृपा होने के कारण यह मूलांक टेक्निकल, टीवी, मैनेजमेंट, इंजीनियर, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल या फिर लोहे से जुड़े व्यापार में सफलता हासिल करते हैं। इसके साथ ही इस मूलांक के लोग सफल राजनेता या कलाकार भी बनते हैं।