Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

इस मूलांक के जातक होते हैं खुशमिजाज और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी

अंकज्योतिष में मूलांक 6 को शुक्र ग्रह का आशीर्वाद होता है, जिससे इन जातकों का जीवन सुखद, आकर्षक और भव्य बनता है। ये लोग कला, संगीत, फैशन और सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि रखते हैं।

1/5

अंकज्योतिष में अंकों का बहुत महत्व होता है और इससे व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज इस लेख में खास मूलांक के बारे में बताने वाले हैं और इस मूलांक के जातकों के व्यक्तित्व के बारे में बताने वाले हैं।

2/5

आज हम आपको मूलांक 6 के जातकों के बारे में बताने वाले हैं, जिस व्यक्ति का जन्म 6, 15 और 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है।  ये लोग हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के होते हैं।

3/5

इस मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र को माना जाता है और इसके प्रभाव से इन जातकों का जीवन आरामदायक और सुखमय होता है। इसके साथ ही ये कला, संगीत और नृत्य, नाटक, गायन, फैशन में काफी अच्छे होते हैं और ये सामाजिक कार्यों में भी काफी रुचि रखते हैं।

4/5

इस मूलांक 6 के लोगों को जीवन में कभी भी पैसे या धन की परेशानी नहीं होती है। ये लोग हमेशा खुश रहते हैं और बहुत जल्दी किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इन लोगों का चेहरा हमेशा खुशी से भरा नजर आता है।

5/5

इस मूलांक के जातकों को कम उम्र में ही पैसा, पॉवर, शोहरत, इज्जत मिल जाती है जिसके कारण ये लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इनके चेहरे पर अक्सर धीमी और बहुत आकर्षक मुस्कान बनी रहती है और ये अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखते हैं।