इस मूलांक के लोगों पर बरसती है शनि देव की कृपा, सक्सेस के मामले में भी होते हैं धनी!
मूलांक 8 वाले लोगों को अपने कर्मों पर विश्वास होता है। ये लोग बहुत ही खुशमिजाज होते हैं। ये लोग हर परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं। इस मूलांक में जन्मे लोगों को किसी काम में लापरवाही पसंद नहीं होती है। ये लोग बहुत सादगी से जीवन जीते हैं।

आपने कई बार सुना होगा कि शनिदेव को खुश रखकर आप अपनी जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं। शनि देव की कृपा बरसने से लोगों के जीवन की समस्याएं दूर हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मूलांक ऐसा भी है जिसपर शानि देव की विशेष कृपा रहती है।
माना जाता है कि जिस व्यक्ति का मूलांक 8 होता है, उसपर शनिदेव की खूब कृपा रहता है। हैं। इसका कारण है कि मूलांक 8 के ग्रह स्वामी शानि हैं। जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने के 8, 17 या 26 तारीख को जन्म हुआ होता है। उनका मूलांक 8 होता है।
मूलांक 8 के ग्रह स्वामी शनि होते हैं। जिसकी वजह से इन लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। शनि देव इन लोगों की हर जगह मदद करते हैं। शनि देव को न्याय का देवता माने जाने के कारण इस मूलांक के लोगों न्याय प्रिय होते हैं।
कहते हैं कि शनि का प्रभाव होने के कारण मूलांक 8 के लोगों को कड़ी मेहनत करना पड़ता है। इसी वजह सफलता के लिए इस मूलांक के लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस मूलांक के लोगों को न्याय पसंद होता है। ये लोग ऐसा काम कभी नहीं करते, जो कि अन्याय को बढ़ाती हो।