इन तीन तारीखों में जन्में व्यक्ति की 40 साल के बाद बदल जाती है जिंदगी, पलट जाता है किस्मत का चक्र!
यहां हम मूलांक 8 के बारे में बात कर रहे हैं। किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 8 होता है। ये लोग जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखते हैं, लेकिन 40 की उम्र के बाद इनकी किस्मत का चक्र पलट जाता है और ये अचानक धनवान बन जाते हैं।

अंक ज्योतिष की तरफ बीते कुछ समय में लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। कारण है कि लोगों का कहना है कि अंक ज्योतिष में बताई गई बातें जीवन में सटीकता के साथ नजर आती हैं। अंक ज्योतिष में मूलांक को लेकर भी काफी बातें कही गई हैं।
आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बता रहे हैं, जोकि 40 साल की उम्र के बाद बड़े बदलाव देखते हैं। उनके जीवन में 40 साल की उम्र के बाद काफी पॉजिटिव चीजें देखने को मिलती हैं।
यहां हम मूलांक 8 के बारे में बात कर रहे हैं। किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 8 होता है। ये लोग जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखते हैं, लेकिन 40 की उम्र के बाद इनकी किस्मत का चक्र पलट जाता है और ये अचानक धनवान बन जाते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों का स्वभाव बेहद शांत, गंभीर और निश्छल स्वभाव मिलता है। ये एकांत में रहना पसंद करते हैं, लेकिन ये लोग अपने लक्ष्य को तय कर पूरा कर जमीन-आसमान एक कर देते हैं।
इनकी एक और खासियत से लोग प्रभावित होते हैं, वो है इनका नियम और अनुशासन को कड़ाई से मानना। इसका कारण मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। माना जाता है कि शनि देव की कृपा से इन लोगों को जीवन में उचित मेहनत से काफी सफलता मिलती है।
मूलांक 8 वाले जातक आमतौर पर मेहनती, ईमानदार, धैर्यवान और जुनूनी होते हैं। शनि ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनमें कई सकारात्मक गुण होते हैं। इनमें भविष्य को देखने की क्षमता होती है और वे लंबे समय के लिए योजना बना सकते हैं।
मूलांक 8 वाले लोग बहुत समझदार होते हैं, वो हर परिस्थिति में प्रसन्न रहते हैं। माना जाता है कि 40 साल के बाद उनका भाग्य चमकता है। शनि देव धीमी गति से चलने वाले ग्रह है। इसलिए ऐसा माना जाता है।
ध्यान दें- ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिखी गई है।