इस मूलांक के लोग कभी नहीं मानते जीवन में हार, लेकिन आर्थिक स्थिती करती है समय-समय पर परेशान!
मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। बृहस्पति सभी ग्रहों के स्वामी माने जाते हैं। मूलांक 3 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें झुकना पसंद नहीं होता है। इस मूलांक के लोग अपने जीवन में किसी का बेवजह हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं और न ही किसी का एहसान लेते हैं।

कहते हैं मूलांक देखकर हम अंदाजा लगा सकते हैं कि व्यक्ति का नेचर कैसा होगा। उसकी पर्सनल लाइफ और करियर में क्या उतार-चढ़ाव रहेंगे। लेकिन आज हम आपको एक खास मूलांक की जानकारी देने वाले हैं। इस मूलांक के अपने स्वाभिमान के लिए जाने जाते हैं। ये लोग महत्वाकांक्षी होते हैं।
हम बात कर रहे हैं मूलांक 3 के बारे में....जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 होगा।
मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। बृहस्पति सभी ग्रहों के स्वामी माने जाते हैं। मूलांक 3 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें झुकना पसंद नहीं होता है। इस मूलांक के लोग अपने जीवन में किसी का बेवजह हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं और न ही किसी का एहसान लेते हैं।
लेकिन इस मूलांक के लोग साहसी, वीर, शक्तिशाली, संघर्षशील और कभी हार न मानने वाले होते हैं। ये लोग अति महत्वाकांक्षी होने के साथ ही विचारक भी होते हैं। मूलांक 3 वाले बड़े अध्ययनशील होते हैं और पढ़ने लिखने में बहुत ही होशियार होते हैं।
हालांकि, ये भी माना जाता है कि मूलांक 3 के लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती। उनकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहता है। कई बार उन्हें घर से ही पैसा मांगना पड़ता है। लेकिन उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
मूलांक 3 के जातकों को धार्मिक कार्यों में बहुत अधिक रुचि होती है। इस मूलांक के लोग प्रशासनिक अधिकारी, बैंक अधिकारी या धार्मिक नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 3 के जातक अपने कार्य में हमेशा निपुण होते हैं।
ध्यान दें- ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिखी गई है।