Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

इस मूलांक की लड़कियों को मिलता है अमीर दूल्हा, रहती है मां लक्ष्मी की कृपा!

मूलांक 3 की लड़कियां काफी भाग्यवाली होती हैं, तो वहीं मूलांक 6 की लड़कियों पर धन की बारिश होती है। साथ ही इसका फायदा इन मूलांक वाली लड़कियों के पति को भी मिलता है।

1/7

ज्योतिष में मूलांक का महत्व और उनके असर के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। आजकल के समय में जब पैसा बेहद जरुरी है, तो किस मूलांक की लड़कियों को धन की कमीं नहीं होती है, वो जानते हैं।

2/7

बताया गया है कि मूलांक 3 की लड़कियां काफी भाग्यवाली होती हैं, तो वहीं मूलांक 6 की लड़कियों पर धन की बारिश होती है। साथ ही इसका फायदा इन मूलांक वाली लड़कियों के पति को भी मिलता है।

3/7

मूलांक 3 के स्‍वामी गुरु ग्रह हैं, जो वैव‍ाहिक सुख, सौभाग्‍य, समृद्धि, ज्ञान के कारक हैं। देवगुरु बृहस्‍पति के प्रभाव से मूलांक 3 की लड़कियां पैदाइशी भाग्‍यवान, स्‍वभाव से चतुर, बुद्धिमान और टैलेंटेड होती हैं। वे अपने जीवन में सफलता, धन-दौलत, खुशियां सब कुछ पाती हैं। 

4/7

मूलांक 3 की लड़कियां खुद तो सफल होती ही हैं, शादी जिस घर में हो, उसका भी भाग्‍य बदल देती हैं। वो हर कदम पर अपने पति का साथ देती हैं, उसे बहुत प्‍यार करती हैं और उसकी सफलता में अहम रोल निभाती हैं।

5/7

मूलांक 3 की लड़कियां खूब धन-दौलत की मालकिन बनती हैं। वे शानदार जीवन जीती हैं और अपने परिवार को भी सुख-समृद्धि देती हैं। उनके घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। इनसे शादी के बाद इनके पति की आर्थिक स्थिति और अच्छी हो जाती है।

6/7

मूलांक 6 की लड़कियों को धन के मामले में काफी धनी माना जाता है। इस लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। ये लड़कियां जिस भी काम में हाथ डालती हैं, उन्हें सफलता ही हाथ लगती है। मूलांक 6 का संबंध धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र से होता है।

7/7

मूलांक 6 को जन्मी लड़कियों की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। ये अपनी मेहनत के दम पर धनी बनती हैं ये खूब पैसा कमाती हैं। खर्च करने में भी इनका हाथ खुला होता है।

ध्यान दें- ये सभी जानकारी मीडिया साइट्स और जानकारों से बात के आधार पर लिखी गई हैं।