मूलांक 1: स्वामी सूर्य, नेचर साहसी, जानिए चुनने चाहिए कौन से करियर ऑप्शन, किस उपाय से मिल सकती है तरक्की!
मूलांक 1 के लोगों के स्वामी सूर्यदेव होते हैं। सूर्यदेव को ऊर्जा, भाग्य का कारक माना जाता है। इन मूलांक वाले लोगों को साहस, स्वाभिमान जैसे गुणों से भरपूर माना जाता है। मूलांक 1 वाले लोग किसी के नीचे काम करना पसंद नहीं करते।

मूलांक का व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और कामयाबी में विशेष महत्व होता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार किसी व्यक्ति का मूलांक पता चलता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होगा। आज हम आपको मूलांक 1 के बारे में बताएंगे...
मूलांक 1 के लोगों के स्वामी सूर्यदेव होते हैं। सूर्यदेव को ऊर्जा, भाग्य का कारक माना जाता है। इन मूलांक वाले लोगों को साहस, स्वाभिमान जैसे गुणों से भरपूर माना जाता है। माना जाता है मूलांक 1 वाले लोग किसी के नीचे काम करना पसंद नहीं करते हैं।
मूलांक 1 वाले लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है, इसलिए इस मूलांक के लोग सोशल मीडिया के दौर में अच्छे इंफ्लूएंसर बन सकते हैं।
बिजनेस के क्षेत्र में मूलांक 1 वाले लोगों का भाग्य उनका बहुत साथ देता है। बॉसी नेचर होने की वजह से ऐसे लोग मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी जा सकते हैं।
मूलांक 1 वाले लोग अगर करियर में तरक्की चाहते हैं, तो इन्हें सूर्यदेव को प्रसन्न करना चाहिए। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें और गायत्री मंत्र का जाप करें। इसके अलावा नीले रंग की बोतल में मनी प्लांट लगाएं और इसकी देखरेख का ध्यान रखें।
मूलांक 1 की लड़कियों में नेतृत्व करने की गजब की क्षमता होती है। इस मूलांक की लड़कियां अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मूलांक 1 की लड़कियों अपने करियर में ऊंचाइयों को प्राप्ति करती हैं।