Mahakumbh : माघी पूर्णिमा पर ‘महास्नान’, संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
माघी पूर्णिमा के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जहां करोड़ों की तादत में श्रद्धालुओं में संगम में डुबकी लगाई।

महाकुंभ के दौरान माघी पूर्णिमा पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासन के अनुसार दोपहर दो बजे तक 1.83 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
माघी पूर्णिमा के इस अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए थे। संगम से 15 किलोमीटर तक चारों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। शाम 6 बजे तक 2 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे।
अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी संगम में डुबकी लगाई
इस अवसर पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, "गंगा नहा लिया, वाकई में यह मेरे लिए दिव्य अनुभूति थी।"
माघी पूर्णिमा के स्नान के साथ कल्पवासियों के मास पर्यंत अनुष्ठानों की पूर्णाहुति भी हुई। 10 लाख कल्पवासी पुण्य की डुबकी लगाने के बाद संगम तट से विदा हो गए हैं।
इस पवित्र अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की लहरें उमड़ीं जो भारतीय संस्कृति और धर्म की गहरी जड़ों को दर्शाती हैं।