महाशिवरात्रि 2025 पर बने दुर्लभ योग में लाएं ये चीजें, जीवन में आएगी समृद्धि और शांति
इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाने वाली है और इस दिन कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि की दुर्लभ युति बन रही है, जो 60 साल बाद हो रही है।

हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्षी की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस खास तिथि पर शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस बार यह तिथि 26 फरवरी को पड़ रही है, इस खास दिन पर कुंभ राशि में तीन ग्रहों की युति बनने वाली है।
इस खास तिथि पर सूर्य, बुध और शनि कुंभ राशि में एक साथ आने वाले हैं। इससे पहले ऐसा योग साल 1965 में महाशिवरात्रि के दिन बना था, और इसके अलावा 60 साल पहले महाशिवरात्रि के दिन में चंद्र ग्रह मकर राशि में विराजमान हुए थे। इस बार भी चंद्रमा मकर राशि में स्थित होंगे।
महाशिवरात्रि में इस संयोग का होना काफी खास बताया जा रहा है। इसलिए महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कुछ खास चीजों को घर में लाने से आपके ऊपर भोलेनाथ की कृपा हो जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी चीजों को घर पर लाना चाहिए।
इस बार महाशिवरात्रि पर चांदी के नंदी को घर लाना बहुत शुभ साबित हो सकता है। नंदी बैल को भगवान शिव का वाहन और बहुत प्रिय माना जाता है, और इस खास संयोग पर नंदी बाबा को लाना बहुत ही शुभ होगा।
इस खास संयोग के दिन पारद शिवलिंग को घर पर लाना काफी शुभ साबित हो सकता है। इस शिवलिंग को घर पर लाने से वास्तु दोष, कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिल जाएगी।
इस बार महाशिवरात्रि के दिन रूद्राक्ष को घर पर लाना बहुत शुभ साबित होता है। दरअसल, रूद्राक्ष को महादेव का स्वरूप माना जाता है और इस दिन 1 से 14 मुखी तक का कोई भी रूद्राक्ष भी खरीद सकते हैं। इस रूद्राक्ष को धारण करने से हर रोग, दुख व कष्ट टल जाता है।