Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

30 अप्रैल राशिफल: इस राशि के लोगों का ऑफिस में हो सकता है वाद विवाद, तो इनका निवेश में बढ़ेगा कदम

30 अप्रैल को किस राशि के लोगों को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, किसे क्या फायदा या नुकसान होगा, जानिए भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से विस्तार में...

30 अप्रैल राशिफल: इस राशि के लोगों का ऑफिस में हो सकता है वाद विवाद, तो इनका निवेश में बढ़ेगा कदम

कहते हैं अगर हमें ग्रहों किस दिशा और दशा में हैं, ये सही से ज्ञात हो, तो हमारे लिए ये किसी वरदान के कम नहीं है। इसीलिए ही राशिफल का भी अपना अलग महत्व बताया गया है। 30 अप्रैल को किस राशि के लोगों को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए, किसे क्या फायदा या नुकसान होगा, जानिए भारत रफ्तार के ज्योतिर्विद एवं वास्तु विशेषज्ञ राकेश चतुर्वेदी से विस्तार में...

दिन- बुधवार

तारीख- 30 अप्रैल 2025

बैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया, विक्रम संवत 2082, तृतीया तिथि 02:12 PM तक उपरांत चतुर्थी।

नक्षत्र रोहिणी 04:18 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा।य़ शोभन योग 12:01 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग।

करण गर 02:12 PM तक, बाद वणिज 12:43 AM तक, बाद विष्टि। 

राहुकाल 12:18 PM से 01:56 PM तक है। 

03:14 AM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष राशि 

मेष राशि के लोगों के लिए निजी मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ध्यान रखें नजदीकी दोस्तों और संबंधियों के साथ संबंध खराब न हो।बच्चों की किसी उपलब्धि को लेकर मन में खुशी और सुकून रहेगा। घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। आप अपनी सूझबूझ से किसी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव होगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- केसरिया

वृष राशि 

जो लोग वृष राशि में नौकरीपेशा है, उनकाअधिकारियों से तनाव रह सकता है। गुस्से की बजाए शांति से समस्या सुलझाने की कोशिश करें।कोई निवेश संबंधी योजना बन रही है तो तुरंत उस पर काम करें। आर्थिक नजरिये से परिस्थितियां अनुकूल है।पैतृक संपत्ति से संबंधित किसी बात पर भाइयों से विवाद होने की संभावना है।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- हरा

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में अचानक फायदा होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा।पब्लिक डीलिंग से संबंधित कामों में फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को कुछ जिम्मेदारी मिल सकती है। सिर दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- सफेद

कर्क राशि 

कर्क राशि के युवाओं को अपने प्रोजेक्ट से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी।जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से दिक्कत आ सकती है। जिसका असर आपके संबंधों पर भी पड़ेगा। अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से रखें।इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे। जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ऑरेंज

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले ध्यान रखें कि आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई अच्छी खबर मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी।घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति विशेष रुप से ध्यान दें। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो के कारण दोस्तों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती हैं।नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें कोई काम गलत होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- मेहरून

कन्या राशि 

कन्या राशिा वाले अपनी इच्छा पूरी करने के लिए ज्यादा कोशिशों की जरूरत है। फालतू गतिविधियों में समय खराब न करें। कभी-कभी आपकी कही कोई बात किसी को आहत कर सकती है। गैर जरूरी यात्राओं से भी परहेज करें। ऑफिस में सहयोगिओं के साथ किसी भी विवाद में न पड़ें। किसी-किसी समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- ऑरेंज

तुला राशि 

तुला राशि वाले लोग खास दोस्तों और नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मुलाकात होगी। कोई खास मुद्दा आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर के बदलाव संबंधी योजना बनी हुई है तो उस पर काम करने के लिए दिन अच्छा है।भाइयों के साथ विवाद की स्थिति से दूर रहें। खास काम में रुकावटें आ जाने से किसी दोस्त पर शक हो सकता है।ऑफिस में परिस्थितियां बेहतर हो सकती हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि में किसी खास काम की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। कई गतिविधियों में आपकी मौजूदगी रहेगी। लोगों की बातों की परवाह न करके अपने काम पर ध्यान दें। इससे आपको ही फायदा होगा।गैर कानूनी कामों में बिल्कुल दिलचस्पी न लें। उनकी वजह से मानहानि की आशंका है।ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति भी रहेगी। सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- आसमानी 

धनु राशि 

धनु राशि में संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल है और भविष्य में फायदेमंद भी रहेगा। रिश्तों को संभालकर रखें, मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार का वहन करना पड़ सकता है।

शुभ अंक- 5 

शुभ रंग- ऑरेंज

मकर राशि 

मकर राशि में बदलते परिवेश की वजह से जो आपने नई नीतियां बनाई है, इसकी वजह से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएगी। घर में किसी प्रिय संबंधी का आगमन भी होगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए कुछ प्लानिंग होगी जो कि भविष्य में लाभदायक रहेगी।किसी को भी पैसा उधार देने से परहेज करें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- बादामी

कुम्भ राशि 

कुम्भ राशि में कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज संपन्न हो सकता है। चुनौतियों का आप पूरे आत्मविश्वास के साथ सामना करने में समर्थ रहेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।फाइनेंस संबंधी मामलों में बहुत ही सावधानी बरतें। क्योंकि जरा सी लापरवाही संबंध भी खराब कर देंगी। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन खिन्न रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- गुलाबी

मीन राशि 

युवा लोग अपने करियर को लेकर विशेष प्रयास करेंगे।अपने निजी कामों को नजरअंदाज न करें।व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें।घर में करीबी लोगों का आना-जाना लगा रहेगा।अचानक आये खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग -हरा