Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

भाभी के प्यार ने ले ली जान ! खौफनाक रिश्तों का फरेब कर देगा हैरान

कोटा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाभी के साथ अवैध संबंध और प्रेमी की जलन ने इस लव ट्रायंगल को खूनी मोड़ दे दिया। पुलिस ने शव जंगल से बरामद किया और अब आरोपी फरार है।

भाभी के प्यार ने ले ली जान ! खौफनाक रिश्तों का फरेब कर देगा हैरान

कोटा। आजकल पति-पत्नी और वो के मामलों से सोशल मीडिया भरे पड़े हैं। कभी प्रेमी के साथ रहने लिए उसकी हत्या करवा रहा तो कोई पिटवा रहा है। नये जमाने में अब तो लोग इस पर मीम्स भी बना रहे हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जहां रिश्तों में फरेब ने युवक की जान ले ली। वारदात कोटा की है। जहां बीते दिनों पुलिस को जंगल से एक शव बरामद हुआ था। जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ी। पुलिस हैरान होती गई। उसके बाद जो सच निकलकर सामने आया उस सुन हर किसी के होश फाख्ता हो गए। 

लव ट्राइंगल में युवक की हत्या

इस बार मर्डर मिस्ट्री पति-पत्नी और अवैध संबंधों से नहीं बल्कि भाभी से जुड़ी है। दरअसल, घटना कोटा के लिए डोंडा गांव की है। जहां के जंगलों से पुलिस ने शव बरामद किया था। जांच में सामने आया, हत्यारा कोई और नहीं बल्कि भाभी का प्रेमी था। मृतक का अपनी ही भाभी से अवैध संबंध थे और जब ये भाभी के प्रेमी को पता चली तो वो बौखला उठा। उसने देवर को ठिकाने के लिए प्लान बनाया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है, वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया जब मृतक जंगलों में काम करने गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया गया और युवक का शव बरामद हुआ। 

मारने से पहले की गई मारपीट

पुलिस की मानें तो शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। जबकि, उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। मौके पर उसका मोबाइल फोन भी नहीं था। बताया जा रहा है, मृतक अपनी भाभी के साथ अकेले रहता था। उसका भाई किसी मामले में जेल में बंद है। वहीं, भाभी का देवर के अलावा पड़ोस में रहने वाले शख्स के साथ भी अफेयर था। दोनों तीन साल से रिश्ते में था। जब मृतक का बड़ा भाई जेल चला गया। तो भाभी और उसके प्रेमी के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ गया। जब मृतक इसके लिए अपनी भाभी या पड़ोसी को टोंकता तो झगड़े होते थे। ऐसे में भाभी के देवर ने उसे रास्ते के हटाने के लिए हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।