Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में युजवेंद्र चहल संग दिखीं मिस्ट्री गर्ल कौन? अफेयर की उड़ी खबर

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में युजवेंद्र चहल संग दिखीं मिस्ट्री गर्ल कौन? अफेयर की उड़ी खबर

भारतीय टीम का फाइनल मैच दुबई में खेला जा रहा है। जहां ऑडियंस में बैठे युजवेंद्र चहल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। जिसके बाद तो मानों सोशल मीडिया पर मीम्म की बाढ़ ही आ गई। कारण था कि युजवेंद्र चहल किसी महिला मित्र के साथ स्पॉट किए गए। ये मिस्ट्री गर्ल चहल की कौन हैं? इस बात की तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसका काफी विवाद शुरु हो गया। 

चहल की फोटो हुई वायरल

चैंपियंस ट्रॉफी की प्लेइंग-11 में युजवेंद्र चहल का नाम शामिल नहीं है, लेकिन वो फिर भी सुर्खियों में हैं। पिछले महीने ही धनश्री वर्मा से तलाक होने के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अब अपने नए अफेयर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। युजवेंद्र चहल को भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान दुबई क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया। इस दौरान उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी साथ नजर आईं। ये कोई और नहीं बल्कि आरजे माहवाश हैं। आरजे माहवाश के साथ पहले भी युजवेंद्र चहल का नाम जुड़ा था। धनश्री वर्मा के साथ जब चहल के तलाक की खबरें चल रही थी तो उस दौरान दोनों को एक साथ एक पार्टी के बाद स्पॉट किया गया था। हालांकि, उस दौरान माहवाश ने ये कहा था कि चहल सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं, लेकिन दुबई में एक साथ स्पॉट किए जाने के बाद एक बार फिर से चहल के नए रिश्ते की चर्चा होने लगी है।

दिल्ली की आरजे हैं मिस्ट्री गर्ल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल के साथ वायरल हुईं मिस्ट्री गर्ल आरजे हैं। आरेज माहवाश दिल्ली की एक रेडियो जॉकी के तौर पर जानी जाती हैं। रेडियो जॉकी के अलावा सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर भी हैं। वह अपनी शानदार आवाज और मनोरंजक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका अच्छा-खासा फॉलोविंग है, और उनके इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स मौजूद है। कथित रूप से माहवाश को बिग बॉस और नेटफ्लिक्स के एक सीरीज में भी काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन किसी वजह से वह काम नहीं कर पाई है।

हाल ही में हुआ धनश्री और चहल का तलाक!

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा हाल ही में अलग हुए हैं। दोनों ने अभी तलाक की ऑफशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अलग हो चुके हैं। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता 5 साल भी नहीं चला। धनश्री के 60 करोड़ एलिमनी लेने की बात सामने आई थी। लेकिन उनकी वकील ने इस सरासर गलत करार दिया था।