Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

कौन हैं वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हराने वाले आर प्रज्ञानंद? विश्वनाथन आनंद के बाद बने ये खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय

प्रज्ञानंद ने टाई ब्रेक में वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को 2-1 से हराकर सभी को चौंका दिया है। डी गुकेश को हराने के साथ ही प्रज्ञानंद साल 2006 के बाद टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

1/6

वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को एक रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने डी गुकेश को नीदरलैंड में हुए एक रोमांचक मुकाबले में मात दी और टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया। 

2/6

प्रज्ञानंद ने टाई ब्रेक में वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को 2-1 से हराकर सभी को चौंका दिया है। डी गुकेश को हराने के साथ ही प्रज्ञानंद साल 2006 के बाद टाटा स्टील मास्टर्स का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

3/6

पिछली बार दिग्गज प्लेयर विश्वनाथन आनंद ने इस खास खिताब को अपने नाम किया था। आपको बता दें, नीदरलैंड के विज आन जी में खेले गए टाटा स्टील मास्टर्स टूर्नामेंट में 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें प्रज्ञानंद ने बाजी मार ली। प्रज्ञानंद की बहन ग्रैंडमास्टर वैशाली इस टूर्नामेंट में 9वें नंबर रहीं।

4/6

कौन हैं आर प्रज्ञानंद?

डी गुकेश को हराने के बाद आर प्रज्ञानंद चर्चा में हैं। प्रज्ञानंद 19 साल के हैं। उनका जन्म 10 अगस्त 2005 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश बाबू और मां का नाम नागलक्ष्मी हैं। प्रज्ञानंद जब महज तीन साल के थे, तब से उनकी लाइफ के साथ शतरंज जुड़ गया था। शतरंज के लिए उनकी बड़ी बहन वैशाली से उन्हें मोटिवेशन मिला। 

5/6

प्रज्ञानंद ने 16 साल की उम्र में साल 2022 में उस समय के वर्ल्ड चैंपियन कार्लसन को ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में शिकस्त दी थी। इसके बाद उन्होंने कार्लसन को स्टावेंजर 2024 में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर के दौरान क्लासिकल गेम में भी हरा दिया था।

6/6

प्रज्ञानंद ने साल 2013 में वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप अंडर 8 का टाइटल जीता था। 2023 में उन्होंने शतरंज के वर्ल्ड कप फाइनल में भी जगह बनाई थी।