IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाई, 35 गेंदों में जड़ दिया शतक, टूटे तमाम रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर आईपीएल के इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया है। वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरन ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

आईपीएल 2025 में 47वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतकीय पारी खेली, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की। सोशल मीडिया पर वैभव के नाम की खूब चर्चा हो रही है। युवा बल्लेबाज के अपने शतक से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा शानदार शतक
आईपीएल 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक रचकर इतिहास रच दिया है। वो आईपीएल में सबसे युवा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वो आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए। आईपीएल में सबसे तेज शतक क्रिस गेल को नाम है। क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 30 गेंद पर शतक जड़ा था। उनके बाद इस लिस्ट में युसुफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में 37 गेंद पर शतक जड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद पर शतक जड़कर पठान को पीछे छोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद पर 7 चौके और 11 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। उन्होंने 265.79 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
6 छक्के लगाकर बनाई सेंचुरी
14 साल के वैभव सूर्यवंशी के फिफ्टी तक पहुंचने में 6 छक्के मारे थे। उन्होंने अपना पहला छक्के पहले ओवर में मोहम्मद सिराज का मारा। ये गेंद 90 मीटर दूर गई। तीसरे ओवर में ईशांत शर्मा के खिलाफ उन्होंने 3 छक्के उड़ाए। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर के खिलाफ दो छक्के मारे। इसके अलावा उन्होंने तीन चौके भी मारे। सुंदर की गेंद पर चौका मारकर वैभव ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।
आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर
14 साल 32 दिन – वैभव सूर्यवंशी (आरआर) vs गुजरात टाइटंस, 2025*
17 साल 175 दिन – रियान पराग (आरआर) vs दिल्ली कैपिटल्स, 2019
18 साल 169 दिन – संजू सैमसन (आरआर) vs आरसीबी, 2013
सबसे कम उम्र में हाफ सेंचुरी वाले बने खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर आईपीएल के इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया है। वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को पीछे छोड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरन ने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में आईपीएल में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
रियान पराग का तोड़ा रिकॉर्ड
वैभव से पहले ये रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था। साल 2019 में रियान ने 17 साल और 175 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी। वैभव 14 साल और 32 दिन के हैं। आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 13 गेंदों पर केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारतीय बल्लेबाजों में यशस्वी के अलावा केएल राहुल, युसूफ पठान, सुरेश रैना, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने ही वैभव से कम गेंदों पर फिफ्टी ठोकी है। वैभव को दिग्गज भविष्य का सितारा बता रहे हैं।