Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

विराट कोहली और विलियमसन के अलावा ये फेमस क्रिकेटर्स साल 2024 में बने थे पिता, जानें लिस्ट में किसका है नाम

साल 2024 क्रिकेट जगत के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां टीम इंडिया ने दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीता। इसके साथ ही कई क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ में खुशियां आईं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, अक्षर पटेल, केन विलियमसन, और शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों ने इस साल नए मेहमानों का स्वागत किया।

विराट कोहली और विलियमसन के अलावा ये फेमस क्रिकेटर्स साल 2024 में बने थे पिता, जानें लिस्ट में किसका है नाम

साल 2024 को खत्म होने में कुछ ही समय रह गया है, और यह साल कुछ लोगों के लिए अच्छा रहा तो कुछ लोगों के लिए खराब भी रहा। ऐसे कई लोग है, जिनके लिए यह साल यादगार बन गया। क्रिकेट लवर्स के लिए भी साल 2024 काफी अच्छा रहा है, इस साल में टीम इंडिया ने साल 2007 के बाद दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीत कर इसको ऐतिहासिक बना दिया था। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ में बड़ा चेंज भी आया। इस साल में कुछ खिलाड़ियों की शादी के बंधन में बंध गए, तो कुछ पिता बने। तो चलिए आपको इस साल 2024 में कौन-कौन से क्रिकेटर्स के घर में नए मेहमानों का स्वागत हुआ था।

विराट कोहली

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय क्रिकेट टीम की जान और शान विराट कोहली का है। वह इस साल दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा ने फरवरी में एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अकाया रखा गया। कोहली की पहले एक बेटी के पिता बने थे जिसका जन्म साल 2021 में हुआ था, जिसका नाम वामिका है।

रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा भी इस साल दूसरी बार पिता बने थे। नवंबर में उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया था और उसका नाम अहान है। इससे पहले साल 2018 में उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ था।

अक्षर पटेल
इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल का है, उनकी पत्नी नेहा ने इस साल के आखिरी महीने दिसंबर में पहले बच्चे का जन्म दिया था और जिसका नाम हक्श पटेल है। अक्षर और नेहा की शादी एक साल पहले साल 2023 में हुई थी।

केन विलियमसन
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन तीसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी सारा रहीम ने साल की शुरूआत के दूसरे महीने फरवरी दूसरी बेटी को जन्म दिया था।

शाहीन अफरीदी
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। उनकी पत्नी अंशा अफरीदी ने 24 अगस्त 2024 को पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम अलीयार अफरीदी है। उनका निकाह पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की बेटी से हुआ था।