कप्तान रोहित रणजी में उतरते ही रच देंगे इतिहास, कोहली और केएल के न खेलने का कारण आ गया सामने!
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम की परफॉर्मेंस में आई गिरावट के बाद रणजी में खेलने के निर्देश दिए हैं, ऐसा कहा जा रहा है। अब टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी रणजी टीम का हिस्सा होंगे।

बीसीसीआई ने आगामी इंग्लैंड सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसी बीच अब टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों का रणजी में खेलना भी तय हो गया है। टीम के 5 खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट रणजी में खेलते दिखाई देंगे।
स्टार खिलाड़ी होंगे रणजी टीम का हिस्सा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम की परफॉर्मेंस में आई गिरावट के बाद खिलाड़ियों को रणजी में खेलने के निर्देश दिए हैं, ऐसा कहा जा रहा है। अब टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी रणजी टीम का हिस्सा होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें कप्तान रोहित शर्मा, युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शामिल हैं।
रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत जैसे भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच रणजी खेलने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद रणजी मैच खेलने की पुष्टि कर दी है। तो आपको बता दें, रणजी मैच के लिए मैदान पर उतरते ही वो इतिहास भी बना देंगे। कारण है कि 17 साल बाद कोई भारतीय कप्तान रणजी ट्रॉफी का मैच खेलेगा।
विराट और केएल के न खेलने का क्या कारण?
पहले खबर थी कि केएल राहुल और विराट कोहली भी रणजी टीम का हिस्सा होंगे। लेकिन अब बताया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी दर्द की वजह से घरेलू क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली गर्दन के दर्द और केएल राहुल कोहनी के दर्द से जूझ रहे हैं। आपको बता दें, रोहित के संयास की खबर भी सामने थी। लेकिन रोहित ने खुद कंफर्म किया है कि वो अभी संन्यास नहीं लेंगे।