Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

Khel Ratna & Arjuna Award: 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड्स, जानिए विजेता को मिलती है कितनी राशि

Major Dhyan Chand Khel Ratna & Arjuna Awards Award 2024 List: खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले को एक मेडल, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये नकद मिलते हैं, जबकि अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये नकद, अर्जुन की मूर्ति और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

Khel Ratna & Arjuna Award: 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड्स, जानिए विजेता को मिलती है कितनी राशि

Major Dhyan Chand Khel Ratna & Arjuna Awards Award 2024 List: भारत सरकार ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। जिसमें बताया गया कि 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार विजेताओं को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे।

अवार्ड के साथ कितनी मिलती है राशि

समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालय और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है। खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले को एक मेडल, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये नकद मिलते हैं, जबकि अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपये नकद, अर्जुन की मूर्ति और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

इन 4 खिलाड़ियों को मिलेगा ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024

1. मनु भाकर (शूटिंग)

2. डी गुकेश (शतरंज)

3. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)

4. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)

मनु भाकर- मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में पोडियम पर जगह बनाई और फिर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर मिश्रित टीम में दूसरा कांस्य पदक जीता। इस तरह वह खेलों के इस महाकुंभ के एक ही सत्र में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं।

डी गुकेश- डी गुकेश हाल ही विश्व चैंपियन बनने के बाद बेहद चर्चा में रहे हैं। आपको बता दें, शतरंज के इतिहास में डी गुकेश सबसे युवा विश्व चैम्पियन बने हैं। साल 2024 में चेन्नई के 18 साल के गुकेश के रूप में एक नया रोलमॉडल सामने आ गया है। 

हरमनप्रीत सिंह- पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साबित कर दिया कि टोक्यो खेलों में मिला कांसा कोई तुक्का नहीं था। हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में 10 गोल दागे जिसके दम पर उन्हें तीसरी बार एफआईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला।

प्रवीण कुमार- उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की हाई जंप-T64 स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता था। यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है और वो दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं।

इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
3. नीतू (मुक्केबाजी)
4. स्वीटी (मुक्केबाजी)
5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
6. सलीमा टेटे (हॉकी)
7. अभिषेक (हॉकी)
8. संजय (हॉकी)
9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
10. सुखजीत सिंह (हॉकी)
11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
25. कपिल परमार (पैरा जूडो)
26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)
30. अभय सिंह (स्क्वैश)
31. साजन प्रकाश (तैराकी)
32. अमन (कुश्ती

लिस्ट में एक भी क्रिकेटर नहीं

लिस्ट बाहर आने के बाद सभी को इस बात की हैरानी हुई कि लिस्ट में एक भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है। यानी कि इस बार खेल रत्न और ध्यानचंद खेल रत्न में जो पुरस्कार द‍िए गए, उसमें क्रिकेट के क‍िसी भी ख‍िलाड़ी को नहीं शाम‍िल क‍िया गया।