Trendingट्रेंडिंग
विज़ुअल स्टोरी

और देखें
विज़ुअल स्टोरी

IPL 2025 का पहला सुपर ओवर, राजस्थान को मिली सीजन की 5वीं हार, संजू सैमसन की इंजरी ने बढ़ा दी धड़कने

188 रन बनाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सुपर ओवर हुआ। जहां पर राजस्थान ने 5 गेंदों में 11 रन बनाए और दो विकेट गवां दिए। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 3 गेदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स 10 प्वाइंट्स के साथ टेबल टॉपर बन गई है।

IPL 2025 का पहला सुपर ओवर, राजस्थान को मिली सीजन की 5वीं हार, संजू सैमसन की इंजरी ने बढ़ा दी धड़कने

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 32वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जहां इस सीजन का पहला सुपर ओवर होने के बाद मैच का फैसला आया। ये मैच बेहद रोमांचक हुआ है। जितना रोमांचक मैच हुआ, उतना ही एक्साइटिंग सुपर ओवर भी हुआ। मैच में संजू सैमसन रिटायर्ड हर्ट भी हो गए। 

दिल्ली ने सुपर ओवर में जीत लिया मैच

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला गया। जहां पर राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना सके। जहां पर टीम की ओर से अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 49 रनों की पारी खेली है। दिल्ली ने राजस्थान को 189 रनों की टारगेट दिया है। राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए हैं।

राजस्थान ने भी बनाए 188 रन

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 188 रन 20 ओवर में बनाए हैं। जिसमें यशस्वी जायसवाल और नीतीश राणा ने 51-51 रनों की पारी खेली। वहीं, टीम के लिए निराशा वाली बात ये रही कि कप्तान संजू सैमसन 31 रनों पर रिटायर्ड आउट हो गए थे। जिसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर से फैसला हुआ।

सुपर ओवर जीतकर दिल्ली ने बनी टेबल टॉपर